राजनांदगांव | ग्राम जोरातराई स्थित जंगल के पहाड़ी पर प्राचीन पहाड़ी पाठ व मां जगदंबे के मंदिर प्रांगण में आस्था की ज्योत प्रज्ज्वलित की जा रही है। श्रद्धालुओं के द्वारा घी के 106, तेल के 365 ज्योत जिसमें टोटल 471 ज्योति कलश स्थापित किया गया है श्रद्धालुओं के द्वारा लगातार पहाड़ी पाठ बाबा व मां अम्बे की आशीर्वाद प्राप्त करने दूर-दूर से आ रहे हैं।
क्षेत्र में पहाड़ी पाठ बाबा की एक अलग ही प्रसिद्धि है। चैत्र नवरात्रि के पंचमी तिथि पर मां अम्बे के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां श्रद्धालुओं के लिए ठहरने व पानी की व्यवस्था समिति प्रबंधन के द्वारा की गई है। समिति के अध्यक्ष संतोष साहू व महासचिव शिक्षक सुदामा साहू व समस्त सदस्य लगातार सेवाएं दे रहे हैं।
