माननीय छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के 2 वर्ष सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में राजनांदगांव एनएसयूआईं द्वारा महापौर हेमा देशमुख जी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा जी एवं वरिष्ठ नेता गण उपस्थिति में एनएसयूआई के ने कांग्रेस पार्टी पर परिचर्चा कार्यक्रम किया

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विप्लव शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई के निर्देशानुसार आदरणीय मोहन मरकाम जी की के 2 वर्ष सफल कार्यकाल के लिए एनएसयूआई द्वारा कांग्रेसी इतिहास पर परिचर्चा का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें शहर की महापौर हेमा देशमुख जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है हमारे नेता गण अंग्रेजों से लड़ाई करते हुए हमारे देश को आजाद करवाया था कांग्रेश पार्टी सभी लोगों को सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है किसी के प्रति भेदभाव नहीं करती हम सभी युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहकर आम जनता की सेवा करना है

शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेसी की पहली सीढ़ी है एनएसयूआई कांग्रेस का प्रमुख अंग है और कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाया है और युवाओं के बारे में सोचा है हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है जिन्होंने अ_ारह साल में मताधिकार करने का अधिकार दिलवाया
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विप्लव शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम एक ऐसी पार्टी से जुड़े हैं जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाई और ऐसे महान महान नेता इस पार्टी के नेतृत्वकर्ता थे हम सभी छात्र एवं युवा साथी गण ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी पर जोडऩे का प्रयास करेंगे और हमेशा छात्र हित और युवा हित के लिए कार्य करती रहेगी और पार्टी को मजबूत करेगी
कार्यक्रम में कांग्रेसी नेत्री शारदा तिवारी जी मामराज अग्रवाल जी सूर्यकांत जैन अमित चंद्रवंशी पवन तिवारी विवेक बहादुर सिंह सौरभ तिवारी राजा यादव मानव देशमुख शुभम शुक्ला सागर हरिहरनो अमर झा शुभम शर्मा मयंक सोनी कुशल रजक आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया कांग्रेसी विचार धाराओं के बारे में बताया और इस कार्यक्रम में रोशनी शर्मा हनी ग्रेवाल अंकुर विजय मिश्रा मिथलेश बहकर प्रांजल शुक्ला सुनील राय संजय साहू हंसराज मेश्राम गोपाल हर्ष साहू हर्ष महोबिया आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे
