7 दिनों से जिले के एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि पिछले सात दिनों से रोज औसतन 10 मरीज मिल रहे हैं। जून के 28 दिनों में जिले के कुल 23 मरीजों की मौत हुई है। इसमें भी 16 दिन ऐसे जिस दिन जिले में एक भी मौत नहीं हुई है। पिछले सात दिनों से जिले में कोरोना मौतें शून्य है। जबकि इस दौरान 82 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों से जिले में कुल मरीजों की संख्या 96131 हो गई है। इसमें से 94131 मरीजों की रिकवरी और 1788 की मौत होने से एक्टिव मरीज मात्र 182 रह गए हैं।
