राजनांदगांव | गौ संरक्षण के लिए रेडियम पट्टी लगाने की जरूरत है। रात में हादसों से बचाव के लिए गोवंश के सींग में लाल रेडियम पट्टी लगाने से वह सुरक्षित होंगे। शहर में रात के समय मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।
वहीं शहर से बाहर जाने वाले रास्तों में यहीं स्थिति रहती है। ऐसे में वाहन चालक भी घायल होते है। गोवंश और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए गोवंश को रेडियम पट्टी लगाने की जरूरत है।
