राजनांदगांव , शहर को साफ, सुंदर एवं व्यवस्थित रखने अतिक्रमण मुक्त करने एवं सुगम आवागमन के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ते ने बुधवार को स्टेशन रोड सौदर्यीकरण के लिए अभियान चलाकर चबूतरा, शेड को जेसीबी से तोड़कर ठेला गुमटी हटाया गया।
रेल्वे स्टेशन रोड में सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में अतिरिक्त निर्माण, प्लेटफार्म व शेड जेसीबी से तोड़ा गया। वहीं ठेला, खोमचा हटाने की कार्रवाई की गई। स्टेशन रोड का स्वागत द्वार एवं डिवाईडर पुराना होने से खराब स्थिति में आ गई है।
जिसका जीर्णोद्धार कर सौंदर्यीकरण करने के लिए महापौर मधुसूदन यादव ने पहल की है। सौंदर्यीकरण के तहत स्वागत द्वार में मार्बल आदि लगाया जाएगा। इसी प्रकार डिवाईडर की मरम्मत कर आकर्षक लाईट लगाई जा रही है। इसके अलावा रोड में डामरीकरण किया जाना है। ड्रेन टू ड्रेन डामरीकरण भी किया जाएगा।
