राजनांदगांव , दिग्विजय कॉलेज के मेन गेट के सामने बेतरतीब पार्किंग समस्या बनती जा रही है। इससे विद्यार्थियों सहित आवाजाही करने वाले आम लोगों को परेशानी होती है। इससे ट्रैफिक जाम होता है और वहां से जिला अस्पताल की तरफ जाने वालों को अलग परेशानी होती है।
यहां की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। कॉलेज में विद्यार्थियों की क्षमता अनुरूप पार्किंग की जगह होने से विद्यार्थी बाहर वाहन खड़ा करने मजबूर होते है।
