चिखली पुलिस की टीम ने जुए की फड़ में दबिश दी है। जहां से जुआ खेलते 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 24 हजार रुपए जब्त किया गया है। चिखली पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 5 बजे चिखली तालाब के पास मौजूद मंगल भवन में जुए की फड़ जमे होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी।
जहां से सुनील निषाद, धीरज पाठक, रेहान खान, कैश खान, याद राम वर्मा, दीपेश मेश्राम, शशि साहू, हरीश साहू, विजय सोनी, देवेंद्र साहू, संजय साहू, दिनेश यादव, इमरान खान और जावेद हसन को जुआ खेलते पकड़ा गया।
आरोपियों के पास से 24 हजार 500 रुपए नगद और ताशपत्ती जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। चिखली पुलिस की टीम इलाके में लगातार जुए की फड़ों में दबिश दे रही है। इसके बाद भी इलाके में जुए का खेल नियंत्रित नहीं हो रहा है। आरोपी लगातार जगह बदल-बदलकर फड़ जमा रहे हैं।
