राजनांदगांव । शहर के इलाकों में बड़ी मात्रा में कचरा डंप है। इसमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और पॉलीथिन होती है। इसका मवेशी सेवन कर रहें ऐसे में उनकी सेहत खराब होने और मौत होने का खतरा बना रहता है। ऐसे खुले स्थानों से इस तरह का कचरा उठाने की जरूरत है। यह नजारा बल्देव बाग, रामाधीन मार्ग, चिखली, नंदई, बसंतपुर एवं अन्य इलाकों में देखा जा सकता है। यहां से कचरा उठाने की जरूरत है।
