अंबागढ़ चौकी , साहू समाज तहसील अंबागढ़ चौकी परिक्षेत्र के ग्राम पंडरीतराई में रविवार को ग्रामीण स्तरीय कर्मा जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वसमाज द्वारा सहयोग करते हुए आयोजन में सर्वप्रथम कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। माता कर्मा की महाआरती के बाद भगवान श्रीकृष्ण को लगाए गए भोग खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया। शाम को भंडारा प्रसादी भोजन और रात्रिकालीन जस झांकी कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह थीं। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य सविता तिलक सोरी, जनपद सदस्य सुमन योगेश पटेल थे। अध्यक्षता ग्राम पटेल तुलसी साहू ने की। अतिथियों ने मां कर्मा की जीवनी को याद करते हुए बताया कि बचपन से ही अटूट श्रद्धा, भक्ति से भगवान को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों का मोमेंटो और गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। जिनमें ग्राम में पदस्थ सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार साहू, कंपाउंडर धनसिंह यादव, हवलदार नोहर सिंह यादव, अमीन पटवारी मन्नूलाल शांडिल्य, शिक्षक मुन्नालाल साहू सुरेंद्र सिंह पदौती, उपसरपंच योगेंद्र साहू, पंच रमित यादव, दिनेश्वरी नेताम, दशवंतिन यादव, साधना मंडावी का सम्मान किया गया।
