राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के अनुमोदन एवं प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस की अनुसंशा पर राजनांदगांव जिला अध्यक्ष के रूप में कुशल सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है। जिस पर श्री राजपूत ने आभार जताया और कहा कि पार्टी द्वारा जो विश्वास मुझ पर जताया गया है मैं उस पर खरा उतरूंगा एवं लोक हितों में काम करने की बात कहीं। जल्द ही पूरे जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। श्री राजपूत की नियुक्ति पर उनके करीबियों एवं रिश्तेदारों घनश्याम चंद्राकर, राणा संदीप सिंह,अशोक चौबे,यीशु चांदने,विनय साहू,ऐश्वर्य साहू,विकास भावे, भुवनेश्वर वर्मा ने बधाई दी है।

