राजनांदगांव | नेशनल हाईवे पर राजनांदगांव से टेड़ेसरा तक चालक मनमाने ढंग से ट्रक सड़क पर खड़ी कर रहे हैं। सड़क को ही अवैध पार्किंग बना दिया गया है। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। पहले भी सड़क पर खड़े ट्रकों की वजह से कई बाइक सवारों की टकराने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस ऐसी मनमानी पर सख्ती नहीं दिखा रही है।
