राजनांदगांव. कोविड टीकाकरण जनजागरूकता अभियान की कड़ी में उदयाचल ने राजनांदगांव जिले के सुरगी क्षेत्र के 29 गाँवों में सदी की वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के विरुद्ध निःशुल्क टीकाकरण जन-जागरूकता महाभियान की व्यापक मुहीम छेड़ दी है. जिनमें प्रमुख रूप से मोखला, भोथीपार खुर्द , उसरीबोड़, ढोडिया, मुडपार, आरला, धामनसरा, जोडो, सुरगी, रवेली, भार्रेगाँव, कुसमी, जंगलेसर, भंवरमरा, बाकल, फरहद, पार्रिखुर्द, खैरा र, भोडिया, कोटराभाटा, बुची भरदा, बेलटिकरी, कुम्हालोरी, सिंघोला. रानीतराई, आलिखुटा, मलपुरी, महाराजपुर, भोथीपार कला आदि ग्राम शामिल हैं.
यह जनजागरूकता महाभियान जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की प्रेरणा एवं विशेष मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के सहयोग से प्रारंभ किया गया है. जिसका सीधा असर आम जनता में दिखाई दे रहा है, एवं लोगों में टीकाकरण के प्रति रूचि उत्पन्न हो गई है.
ज्ञातव्य हो की उदयाचल द्वारा जारी इस सघन जन जागरूकता अभियान में विभिन्न ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों में अपने प्रचार वाहन, बेनर, पम्पलेट आदि माध्यमों से आम जनता को निःशुल्क टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु संस्था के सदस्यों एवं सह-कर्मियों के साथ स्वंय जमीनी तौर पर कार्य कर रहे हैं. उदयाचल के टीकाकरण प्रभारी अशोक मोदी के अनुसार संस्था द्वारा कई टीकाकरण केन्द्रों में निःशुल्क हैण्ड सेनेटाईजर, मास्क का भी वितरण किया जा रहा है जिसका लोगो में अनुकूल प्रभाव दिखाई दे रहा है. उदयाचल के स्वयं के केंद्र में भाग्यशाली तीन टीकाकरण हितग्राहियों हेतु आकर्षक उपहार की भी व्यवस्था की गई है एवं मरीजों का न्यूनतम प्रतीक्षा समय में टीकाकरण किया जा रहा है.
जन जागरूकता अभियान के प्रभारी ललित भंसाली ने जानकारी दी कि सुरगी सेक्टर के ग्रामों में कोरोना की दूसरी लहर में लगभग शत प्रतिशत नागरिक संक्रमित हुए थे एवं कोविड के वेक्सीन के प्रति लोगो में भय व्याप्त था तथा टीकाकरण के प्रति उत्साह नहीं था. इस अभियान के प्रारंभ होने से लोगो में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आ रही है एवं प्रेरित हो रहे है.
उल्लेखनीय है की इस जन जागरूकता अभियान में संस्था के संरक्षक उत्तम चंद जैन व चतुर्भज ठक्कर, अध्यक्ष प्रकाश श्री श्रीमाल, चिकित्सालय प्रभारी पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, सचिव नितीश अग्रवाल आदि स्वंय समस्त गतिविधियों को निर्देशित कर रहे हैं एवं उदयाचल के समस्त सदस्यों का भरपूर सहयोग भी प्राप्त हो रहा है.
