जिले की 304 ग्राम पंचायतों में से एक तर्रा में कोरोना के खिलाफ जंग में उम्मीदों का टीका सभी को लग चुका है। इसके साथ ही दुर्ग का ग्राम तर्रा प्रदेश के उन गिने-चुने गांव की सूची में शामिल हो गया है, जहां शत प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। गांव में कुल 1358 लोग 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। इनमें से 1297 लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवा ली है। शेष बचे 61 में से 32 को हाल ही कोरोना की चपेट में आए। 18 गर्भवती और 11 भिलाई शहर में रह रहे हैं। इन्होंने शहरी केंद्रों पर टीका लगवाया है। प्रशासन इसे घोषित भी कर दिया है।
तर्रा में शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ, गर्भवती ही बची हैं
पाटन ब्लाक की तर्रा पंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। यहां की 18 गर्भवतियों शहर में रहने वाले 11 लोग और कोरोना की चपेट में आने वाले 32 लोग ही बचे हैं। कुल 1358 हितग्राहियों में से 1257 लोगों ने टीका लगवा लिया है।
