– डोंगरगढ़ विकासखंड में 6 हजार से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण
राजनांदगांव 24 जून 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार सुरक्षित टीका, सुरक्षित परिवार जनअभियान के अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड में टीका महोत्सव मनाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, मीडिया साथियों, सामाजिक संगठनों, युवा साथियों के मदद से लगभग 37 पंचायतों एवं नगर पालिका में 6 हजार से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री चंद्रेश ठाकुर, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लक्ष्मण कचलाम, ब्लॉक मेडिकल आफिसर श्रीमती बीपी एक्का, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री मुक्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यमन देवांगन, तहसीलदार श्री अविनाश ठाकुर, नायब तहसीलदार मनीषा देवांगन, नायब श्री भूपेन्द्र देवांगन सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, नर्सों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मितानिनों, थाना प्रभारियों विशेषकर श्री एलेग्जेंडर किरो (थाना प्रभारी डोंगरगढ़), श्री अब्दुल समीर (थाना प्रभारी बोरतलाव), नगर पालिका के स्टाफ , इंजीनियर, राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायकों, शिक्षा विभाग के शिक्षकों, महिला बाल विकास के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं सेक्टर अधिकारियों के रूप में जनपद के करारोपण अधिकारियों, इंजीनियर, तकनीकी सहायकों, संकुल समन्वयक, राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों, कोटवारों, पटेल, राशन दुकान संचालकों एवं पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
