राजनांदगांव । घुमका क्षेत्र में टीसी कनेक्शन व ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए लगातार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के जिला पंचायत सदस्य व आबकारी विभाग समिति के सलाहकार राजेश श्यामकर ने बिजली कटौती को लेकर सभी सब स्टेशनों में ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराने पर एजुकेटिव इंजीनियर आर के गोस्वामी ने आश्वासन दिया की क्षेत्र में बिजली की समस्या बहुत जल्द दूर होगी। श्री श्यामकर ने बताया कि घुमका क्षेत्र में विद्युत कटौती व लो वोल्टेज से जनता परेशान है, वर्तमान में किसानों को कृषि कार्य करने हेतु टीसी कनेक्शन की आवश्यकता है, लेकिन ट्रान्सफार्मर की क्षमता कम होना बताकर टीसी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है, साथ ही बारिश के दिनों में लगातार बिजली कटौती से घुमका क्षेत्रवासी परेशान है। घुमका क्षेत्र के ट्रान्सफार्मर की क्षमता कम हो तो अधिक क्षमता वाले ट्रान्सफार्मर लगाकर उक्त समस्या का जल्दी से समाधान निकालकर बिजली कटौती की समस्या दूर करने के लिए सभी सभी स्टेशनों में ज्ञापन देकर बिजली की समस्या को खत्म करने के लिए लगातार अवगत कराया जा रहा है, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर के गोस्वामी ने आश्वासन दिया कि घुमका क्षेत्र में बिजली की समस्या को हमेशा के लिए दूर किया जाएगा। श्री श्यामकर ने आगे बताया कि घुमका क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए हमारे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते भैंसातरा नया सब स्टेशन 50 लाख और पटेवा में नया सब स्टेशन 1.50 करोड़ रुपये सुकृत हुआ है, जिससे घुमका क्षेत्र में विद्युत समस्या हमेशा के लिए दूर होगी, और अब घुमका क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगा, ज्ञापन सौंपते हुए राजेश श्यामकर ने कार्यपालन अभियंता के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर के गोस्वामी धन्यवाद दिया, जिसमें घुमका मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू और घुमका मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा उपस्थित थे।
