राजनांदगांव| डॉ.अंबेडकर सांस्कृतिक भवन भरकापारा में गत दिनों उद्यमिता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर संचालक उद्योग संजय गजघाटे मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बीपी वासनिक ने जागरुकता शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने एक सफल उद्यमी के गुणों और उद्यमिता की परिभाषा, वित्तीय साक्षरता और निवेश के संबंध में जानकारी दी।
अन्य वक्ताओं में डीआरपी शेखर मेश्राम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी दी। रायपुर से पहुंचे बैंक अधिकारी मंडलोई ने ऋण की प्रक्रिया, मार्जिन मनी योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजघाटे ने शासन द्वारा शुरू की गई स्टार्ट अप योजना की जानकारी दी। कैसे युवा साथी अपना व्यवसाय व उद्योग प्रारंभ कर सकते हैं। उन्होंने निर्यात योजना की विस्तार से जानकारी प्रदान की आर कहा कि मान्यता प्राप्त बैंकों से ही बैंक ऋण प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में उद्योगपति अतुल वासनिक, अनुराग ठावरे, प्रतिमा वासनिक, अखिलेश ठावरे, शेखर मेश्राम आदि मौजूद रहे।
