राजनांदगांव , वैष्णव समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आज वैष्णव जिला भवन राजवंश स्मारक स्थल बल्देव बाग में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा अर्चना की गई। महंत राजा बलराम दास एवं अन्य स्मारकों में गुलाल लगाकर माल्यार्पण किया गया। समाज से वैष्णव बंधु एवं महिला शक्ति शामिल रही। जिला महिला संगठन में पदाधिकारियों का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों ने वैष्णव समाज की एकजुटता और लोगों के विकास की दिशा में बेहतर ढंग से काम करने का संकल्प लिया।
वैष्णव समाज के होली मिलन समारोह में बच्चों ने समाज के वरिष्ठ बड़े बुजुर्गों को गुलाल से तिलक किया। बड़ों बुजुर्गों ने उन बच्चों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने, कड़े परिश्रम से सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता, देश और समाज का नाम रोशन करने की बात कही। जिला सचिव संदीप वैष्णव एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने बताया कार्यक्रम में तजेंद्र वैष्णव, श्रीकांत, युवराज, मनीष, दिलीप, लव दास, विजय दास, लक्ष्मी, वैभव निर्वाणी, शौर्य, विवेक, कमल वैष्णव, संतोष, मुकुंद, श्रद्धा, ममता, किरण, भारती, संगीता, विनीता, रेणु, जिला व मंडल से वैष्णवजन मौजूद रहे।
जिला महिला संगठन में इन महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी:वैष्णव महासभा राजनांदगांव का जिला महिला संगठन पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संगीता वैष्णव, उपाध्यक्ष सीमा वैष्णव, सुशीला वैष्णव, सचिव ममता वैष्णव, कोषाध्यक्ष रमा वैष्णव, संयोजक किरण वैष्णव, संरक्षक शारदा वैष्णव को बनाया गया है। सभी ने बारी-बारी से होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने वैष्णव समाज को एकजुट रखने सभी के सुख-दुख में साथ देने, एक दूसरे की मदद करने, खासकर बच्चों को आगे लाने की दिशा में बेहतर कार्य योजना से काम करने की बात कही।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों ने दिए सुझाव: जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव, सचिव संदीप वैष्णव, चंद्रशेखर वैष्णव, शिव, दुष्यंत दास, कृष्ण कुमार, अनूप दास, बालकृष्ण, सुरेंद्र वैष्णव, इंद्रकुमार, महेंद्र, रविन्द्र, देव निर्वाणी, सुरेंद्र बैरागी, कमल वैष्णव, अर्चना वैष्णव, संगीता वैष्णव समाज को संबोधित किया। उन्होंने समाज के विकास और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार रखे और कई तरह के सुझाव रखे जिसका अन्य लोगों ने समर्थन किया। कार्यक्रम में जितेंद्र वैष्णव, राकेश, राजू, कमलेश, आकाश दास, सुरेंद्र वैष्णव, विश्वास बैरागी, जीतू बैरागी, प्रशांत, जागेश्वर, मेघदास वैष्णव मौजूद रहे।
