ग्राम आतरगांव में ठगी का मामला सामने आया है। जहां कार लेने के संबंध में एक व्यक्ति से ऑनलाइन लाखों रुपए की ठगी की गई है। जिसकी शिकायत डोंगरगांव पुलिस को की गई। आतरगांव निवासी खामेश्वर साहू ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर कार सर्च करने के दौरान एक कार पसंद आ गई, जिसकी कीमत 3 लाख 31 हजार रुपए 2014 मॉडल लिखा था।
जिसके बाद वहां दर्ज मोबाइल नंबर पर मैंने संपर्क किया और गाड़ी लेने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद मैंने गाड़ी के ओनर गाड़ी को राजनांदगांव लाने और हाथों हाथ पैसा लेने की बात कही। गाड़ी मालिक ने ट्रांस्पोटिंग के लिए पहले 7500 रुपए अपने खाते में डालने कहा, जिसके बाद मैंने डाल दिया। फिर बारी-बारी से कुल एक लाख 87 हजार 700 रुपए मैंने अकाउंट में ट्रांसफर किया।
इसके बाद भी और पैसा मांगने लगे। मैंने पैसा देने से मना कर दिया और गाड़ी नहीं लूंगा करके पैसा वापस मांगने लगा, तब उन्होंने पैसा नहीं डालने पर गाड़ी और पैसा नहीं मिलेगा करके धमकी देने लगे। तभी वह सोशल मीडिया में गाड़ी देखकर उसमें फंसकर ठगी का शिकार हो गया। तब पुलिस को इसकी सूचना दी।
