राजनांदगांव। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान इमरान प्रतापगढ़ी को सौंपे जाने से समर्थकों में हर्ष का माहौल है। खुशी के इस मौके पर जिले के समर्थकों ने इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात कर बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक विभाग के छत्तीसगढ़ प्रभारी महेन्द्र सिंग वोहरा, युथ कांग्रेस के अशरफ हुसैन, फहीम भाई व आफताब अहमद उपस्थित थे। समर्थकों ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा किए देश बचाने की तरक्की के लिए हर मुहिम में हम सब इमरान भाई के साथ हैं।
