राजनांदगांव 22 जून । महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को सद्गुरू कबीर साहेब जयंती की बधाई देते हुये कहा कि कबीर साहेब परम ज्ञानी थे। उन्होंने धर्म के यथार्थ पर चलने का मार्ग दिखाया। वे सत्य के मार्ग मंे चल कर समाज एवं देश के हित में एक जूट होकर कार्य करने की सीख दिये। हमे उनके बताये मार्गो पर चलना है और शासन के कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुये उनकी जयंती मनाना है तथा उनकी जयंती के अवसर पर कोरोना को मात देने टीका लगवाकर जयंती को यादगार बनाना है।
शुभकामना संदेश में महापौर श्रीमती देशमख सहित निगम अध्यक्ष श्री हरिनाराण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी,नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, गणेश पवार, श्रीमती सुनीता अशोक फडनवीस, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, राजेश गुप्ता चम्पू,वरिष्ट सभापति श्री अब्दुल समद खान,कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, श्री ऋषि शास्त्री,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व श्री अमीन हुड्डा एवं पार्षदों व नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को नागरिकों को कबीर जयंती पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये कबीर अनुयायियों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत जयंती मनाने की अपील की है।
