राजनांदगांव | शहर के नेशनल हाईवे और बाइपास के अलावा सर्विस लेन और अन्य व्यस्त सड़कों में ट्रकें और भारी वाहन कहीं भी खड़े हो रहें है। इससे जाम लग रहा हादसों की आशंका है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस और आरटीओ ने वाहनों पर चालानी कार्रवाई की थी।
लेकिन फिर भारी वाहन होटल, ढाबों और पेट्रोल पंप के पास खड़े हो रहें है। उन्हें हटाने की जरूरत है। इधर सवारी बिठाने के चक्कर में बसों और छोटे यात्री वाहनों को कहीं भी रोक दिया जाता है। इसमें सुधार की जरूरत है।
