Home छत्तीसगढ़ मोहला : आदिम आस्था से जुड़े स्थलों के सामाजिक महत्व को बताया...

मोहला : आदिम आस्था से जुड़े स्थलों के सामाजिक महत्व को बताया गया…

1

अंबागढ़ चौकी , जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम खरदी में अनुसूचित क्षेत्रों की रूढ़ी परंपराओं व आदिम आस्था से जुड़े प्राचीन स्थलों के चिन्हांकन, प्रबंधन व संवर्धन विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में पानाबरस राज के मुखिया लाल लक्ष्मेंद्रशाह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मदन साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धरमू भुआर्य, ग्राम खरदी की सरपंच अंजनी दर्रो, रवनू कोरेटी, हथरा से बढ़ई, ताड़ो से यशवंत साहू, किशोर अटभैय्या, मंडल महामंत्री कड़याम सहित 13 ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों से ग्राम ठाकुर, ग्राम बैगा, कडरी, पटेल, मांझी तथा ग्रामों के प्रबुद्ध बड़ी संख्या में उपस्थित थे। लाल लक्ष्मेंद्रशाह, दिलीप वर्मा व मदन साहू ने आदिम आस्था से जुड़े स्थलों के सामाजिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व को बताया। कहा कि इन स्थलों का वैज्ञानिक ढंग से चिह्नांकन कर उनका समुचित प्रबंधन और संवर्धन किया जाना आवश्यक है, ताकि आदिवासी परंपराओं की मौलिक पहचान बनीं रहे और क्षेत्रीय संस्कृति को नई ऊर्जा मिले।

आदिवासी आस्था स्थलों के संरक्षण के लिए अच्छी होगी: इस अवसर पर ग्राम ठाकुर, बैगा एवं पटेल समुदाय के प्रतिनिधियों ने विष्णु देव साय सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल आदिवासी आस्था स्थलों के संरक्षण के लिए अच्छी होगी।

Previous articleCG : 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाअभियान शिविर का होगा आयोजन’…
Next articleराजनांदगांव : आज कबीर कुटी मिनी स्टेडियम सिंघोला में दोपहर 1 बजे से बैठक का आयोजन किया गया…