रायपुर, 20 जून 2021- छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों का नए सिरे से जिलों का प्रभार दिया गया है l इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कवर्धा जिले का प्रभार दिया गया है l वही अमरजीत भगत को राजनांदगांव जिले का प्रभारी बनाया गया है । जबकि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का रायपुर जिले का प्रभार यथावत रखा गया है l

