राजनांदगांव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक मनाया। राहुल गांधी की यश-कीर्ति व दीर्घायु के लिए किसी ने दरगाह में चादर चढ़ाकर दुआ मांगी तो कहीं कांग्रेसियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव शकील रिजवी व प्रदेश सचिव पिंकू खान के नेतृत्व में जन्मदिन पर पार्रीनाला स्थित दरगाह में चादर चढ़ाई गई, यहां प्रदेश महासचिव शकील रिजवी ने कहा, राहुल गांधी देश के युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं और राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज हम सभी उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। इसी दुआ के साथ पार्रीनाला स्थित दरगाह में चादर चढ़ाई गई। इस अवसर पर सम्मानित महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी रूबी गरचा, समाजसेवी अब्दुल रशीद खान, नरेश शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मल्लू शर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कादिर सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हफीज वारसी, अल्पसंख्यक विभाग के आफताब अहमद, राजा खान, मोहसिन कुरैशी, हैदर जोया, प्रदीप कोर्राम, सद्दू खान, आसिफ खान, इरफान हनफी, सोहेल रिजवी, दानिश खान व मनीष तराने सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
