Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी जनसामान्य की...

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी जनसामान्य की समस्याएं

30
राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी जनसामान्य की समस्याएं
राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी जनसामान्य की समस्याएं

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आधार कार्ड अपडेशन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleबहुचर्चित बिरनपुर हिंसा केस में बड़ा फैसला, 17 आरोपी दोषमुक्त, क्या बोले वकील
Next articleराजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिए नागरिकों को खिलाई जा रही दवा