Home छत्तीसगढ़ CG : एक्सीडेंट में बेटे को खोने के बाद माता-पिता ने किया...

CG : एक्सीडेंट में बेटे को खोने के बाद माता-पिता ने किया सुसाइड …

5

जांजगीर-चांपा। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. इकलौते बेटे के मौत के सदमे में उसके माता-पिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सोमवार को घर में पेड़ पर दोनों की एक साथ फंदे पर लटका शव मिला.

मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) घटना से इलाके में शोक व्यापत हो गया. मामला शिवरीनारायण थाना के धरदेई गांव का है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि बेटे की असमय मृत्यु से दंपति गहरे सदमे में थे. शुरुआती जांच में मानसिक आघात के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है.

सोमवार सुबह दोनों की पेड़ के फंदे पर लटकी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सुरक्षित नीचे उतार लिया. पंचानामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल दंपति के सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है.

Previous articleCG : मधुमक्खी पालन से स्व.सहायता समूह की आय में वृद्धि…
Next articleMP में बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण में मोहन सरकार के विकास पर जोर, जानें बजट में क्या शामिल