Home छत्तीसगढ़ CG : ठेकेदार के घर 7 लाख की चोरी, FIR दर्ज नहीं...

CG : ठेकेदार के घर 7 लाख की चोरी, FIR दर्ज नहीं की पुलिस ने …

4

अंबिकापुर. अंबिकापुर शहर के गोधनपुर वसुंधरा विहार कालोनी में ठेकेदार के सूने मकान में धावा बोल चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब सात लाख रुपए का सामान पार कर दिया. चोरी की शिकायत करने पहुंचे ठेकेदार को पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन सर्वर बाधा बता बैरंग लौटा दिया.

वसुंधरा विहार कालोनी निवासी निशान हैदर ठेकेदारी का काम करते हैं. 12 फरवरी को घर में ताला लगा बिलासपुर अपने निजी कार्य से जाने के पूर्व परिवार को कोर्ट परिसर के पीछे अपने बड़े भाई के यहां छोड़ दिए थे. 15 फरवरी की सुबह बिलासपुर से पहुंचे तो वसुंधरा विहार स्थित मकान में पहुंचे तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई.

घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा था. चोरों ने तीन आलमारी का लॉक तोड़ उसमें रखा सोने-चांदी का करीब छह लाख रुपए का जेवरात, बनारसी साड़ी, कांस का बर्तन सहित सात लाख रुपए का सामान पार कर दिया था.

Previous articleCG : कलेक्टर अमित कुमार अभिभावक बनकर बच्चों और मरीजों के पास पहुंचे…
Next articleCG : नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 03 नए बैच प्रारंभ…