जिला कार्यालय भवन, परिसर एवं बगीचों के रख-रखाव के लिए वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक ठेका पर कार्य करने टेण्डर की अवधि बढ़ा दी गई है। अब टेण्डर 4 मई 2020 को शाम 4 बजे तक आमंत्रित की गई है। टेण्डर 4 मई को शाम 4.30 बजे निविदाकारों की उपस्थिति में खोला जाएगा। भारत वर्ष/प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के वैश्विक संक्रमण से बचाव के लिए 22 मार्च को लॉकडाउन घोषित होने के कारण निर्धारित तिथि पर टेण्डर खोला नहीं जा सका।
