Home छत्तीसगढ़ CG : स्कूल में पत्ता गोभी सब्जी खाने से 24 बच्चे बीमार,...

CG : स्कूल में पत्ता गोभी सब्जी खाने से 24 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया …

2

बस्तर। जिले में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अरंडवाल में मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का तत्काल उपचार किया गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी, कमजोरी और घबराहट की शिकायत हुई।

शिक्षक सुनील मिंज और नीला राम बघेल ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों को एल्बेंडाजोल (फाइलेरिया रोधी) गोली भी दी गई थी। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही आरएमए राजेंद्र कुमार साहू समेत अन्य मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार शुरू किया। कुल 24 बच्चे बीमार पाए गए, जिनमें 10 बालक और 14 बालिकाएं शामिल हैं।

कक्षा दूसरी की छात्रा मंगली (8), पिता फूलसिंह, को अधिक कमजोरी महसूस होने पर निगरानी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती किया गया है।

Previous articleवंदे मातरम का राष्ट्रगीत होने पर केंद्र सरकार का आभार
Next articleमध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने वाली हैं, 74 हजार लोकेशन की नई गाइडलाइन जारी