गाढ़ाघाट संकुल में बच्चों को आमाराईट प्रायोजना का प्रिन्टआउट वितरित किया गया
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्म अवकाश में बच्चो के लिए समर कैम्प की तरह ही आमाराइट प्रोजेक्ट लागू किया गया है। यह राज्य स्तर पर लागू किया गया प्रोजेक्ट है। इसमे प्रत्येक बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रखने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट फाइल तैयार करवाना है, जिसमे छात्र-छात्राएॅ अपने शिक्षकों, पालकों व शिक्षा सारथियों के सहयोग से अपने घर पर ही प्रोजेक्ट फाइल तैयार कर शिक्षकों के पास जमा करेंगे, उसी के आधार पर शाला स्तर पर बच्चो का मूल्यांकन होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की वजह से सभी शालाये बन्द है, और राज्य शासन द्वारा बच्चो की घर बैठे सतत् एवं सुरक्षित पढ़ाई जारी रखने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में राजनांदगाॅव जिला के खैरागढ़ ब्लाक अंतर्गत विकास खंड शिक्षा अधिकारी महेश भुआर्य, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक भगत सिंह ठाकुर, एबीओ डालेंद्र देवांगन, संकुल समन्वयक रामेश्वर वर्मा, गणेश रजक के मार्गदर्शन में खैरागढ़ विकासखण्ड के गाढ़ाघाट संकुल में कोमल चंद कोठारी, नीलम नायक, रामस्वरूप देवांगन व शिक्षा सारथियों हिन्द दास मानिकपुरी, विक्की मानिकपुरी, अन्य शिक्षा सारथियों व समुदाय की सहायता से आमाराइट प्रोजेक्ट का प्रिंट आउट निकाल कर बच्चो को प्रायोजना की कापी व पेपर पेंसिल वितरित की गई । बच्चो के साथ साथ उनके पालकों को भी इस प्रोजेक्ट के बारे में बताकर प्रेरित किया गया। अब तक सभी 87 बच्चे इस प्रोजेक्ट से जुड़कर कार्य कर रहे है। इन बच्चो को उनके कक्षा स्तर के अनुसार प्रोजेक्ट कार्य दिया गया है। बच्चो को ऑफलाइन मोहल्ला क्लास में शिक्षा सारथियों व दूसरे बच्चो द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जन समुदाय, पालक, माता पिता से संपर्क कर भी प्रेरित किया जा रहा है। आमाराइट प्रायोजना को लेकर बच्चो में काफी उत्साह है व इसमे बच्चो की रुचि के अनुसार विविध विषयों जैसे खेलकूद, पर्यावरण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति आदि से संबंधित प्रश्न है जो बच्चो के ज्ञान एवं कौशल मंे वृद्धि करते है। विकासखण्ड पीएलसी सदस्य के रूप में कोमल चंद कोठारी द्वारा अन्य शिक्षकों को प्रेरित किया जा रहा है, जिससे इस प्रोजेक्ट का लाभ सभी को मिल सके। खैरागढ़ ब्लॉक में इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगाॅव हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी सतीश ब्यौहरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए खैरागढ़ टीम के प्रयासों को प्रेरक व प्रशंसनीय बताया है ।
