राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी अनुमोदन से, विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह की अनुशंसा से और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जेसीजे प्रदीप साहू के निर्देशानुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री महेश देवांगन, सरगुजा संभाग अध्यक्ष दानिश रफीक एवं बस्तर संभाग अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज की सहमति से शहर के युवा नेता दीपक सोनी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। दीपक सोनी को उनके लंबे समय की सक्रियता और उनके द्वारा लगातार किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष की कमान अपने हाथ मे लेने के बाद दीपक सोनी ने कहा है कि, जिले के भीतर व्याप्त विसंगतियों को दूर कर जिले की जनता को न्याय दिलाने का पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। यही नहीं आम जनता के साथ सामंजस्य स्थापित कर क्षेत्र में हो रहे उनके अधिकारों के हनन, शोषण और उत्पीड़न पर लगाम लगाकर दोषियों पर कार्यवाही करने न्याय की गुहार लगाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने विश्वास दिलाया है कि, उनके क्षेत्र में वे किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। साथ ही जोगी कांग्रेस संगठन का विस्तार करने और इसे नई ऊंचाई में ले जाने सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहेंगे
