मुड़ागांव (कोरासी) छुरा विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसिवनी में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी लक्ष्मण नेताम के असामयिक निधन पर विद्यालय परिवार द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पीएल ध्रुव सहित समस्त शिक्षक-कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की गई। साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा मृतक की पत्नी को ₹20,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीपरतेवा के प्राचार्य एमआर. खान द्वारा भी ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में व्याख्याता डीके टंडन, एच. आर. गायकवाड, डी. के. डहरिया, आरपी. मांडले, वीणा प्रधान, लालजी भारती, हेमप्रभा वर्मा, बी. एस. सतपथी, डी. एस. गायकवाड, आरपी साहू, टीआर रावत, सी श्रेय, नरेंद्र साहू एवं मानसिंह सहित अन्य शिक्षकगण शामिल रहे।
