राजनांदगांव, लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी ने सेवा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। अमरकंटक में आयोजित लायंस कैबिनेट मीटिंग में क्लब को डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमित खण्डेलवाल को पूरे डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के 136 क्लबों में राजनांदगांव सिटी सर्वाधिक 24 नए सदस्य जोड़ने की उपलब्धि पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी को फ़ूड फ़ॉर हंगर जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूरे भारत वर्ष के क्लबों में उच्च स्थान प्राप्त हुआ है।
