माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस बार बारहवीं बोर्ड की परीक्षा घर पर ही ली गई। जिले के 15506 में से 15361 परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका ली। वहीं 145 परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका लेने ही नहीं आए। वहीं घर पर परीक्षा देने के बाद 15348 परीक्षार्थियों ने संबंधित स्कूलों में उत्तरपुस्तिका जमा कर दी है। वहीं 13 परीक्षार्थी तो उत्तरपुस्तिका जमा करने सामने ही नहीं आए। माध्यमिक शिक्षा मंडल को उत्तरपुस्तिका वापस करने का कारण भी नहीं बताया गया है।
