मोहला । शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शैक्षणिक सत्र हेतु कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन 04 फरवरी 2026 बुधवार को किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा दिवस को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र तथा आवश्यक लेखन सामग्री दफ्ती @iqV~Bk अवश्य लेकर आएं। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सारणी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
