बांधा बाजार, छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव पर बिजली कंपनी बांधा बाजार के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरुण यादव, जिला पंचायत सदस्य शेश्वरी धुर्वे, जनपद सदस्य संदीप मेश्राम, विनीत शर्मा, संतोष शुक्ला, गोपाल खंडेलवाल, सागर गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, सुनीता विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बिजली कंपनी के कनिष्ठ अभियंता मेहुल सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
