खैरागढ़जिले में विद्यार्थियों के आधार जनरेशन व अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खैरागढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईटोला में पेंडिंग बायोमेट्रिक अपडेट के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर 23 जनवरी से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय स्तर पर यू डाइस पोर्टल से चिन्हित पेंडिंग 62 विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उनका आधार बायोमेट्रिक व आवश्यक डेमोग्राफिक अपडेट किया गया। डोंगरगढ़| डिपरा पारा वार्ड नं. 23 निवासी 72 वर्षीय तारा देवी विश्वकर्मा का 29 जनवरी को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से निकाली गई। उनका अंतिम संस्कार जेल रोड (चौथना) मुक्तिधाम में किया गया। वे स्व. अनिल विश्वकर्मा की पत्नी, मनीष, विपिन, आशीष विश्वकर्मा की मां थीं।
