राजनांदगांव, ग्राम जंगलेशर में ग्रामीण वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम जंगलेशर में शुक्रवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर रहीं। जबकि विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष जिला भाजपा रोहित चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लता देवल साहू सरपंच ने की।
इस अवसर पर विद्युत विभाग ग्रामीण उपसंभाग से सहायक अभियंता प्रकाश वर्मा, कनिष्ठ अभियंता एकता साहू, शिव कुमार सहित ग्रामीण वितरण केंद्र के समस्त लाइन स्टाफ की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों से जुड़े लगभग 25 लाभार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से पीएम सूर्यघर योजना पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को इस योजना से जुड़ने, सौर ऊर्जा अपनाने एवं आर्थिक लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि के रूप में ग्रामीण उपसंभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हलधर साहू को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। साहू ने विभाग में 36 वर्षों की सेवा दी।
