पार्षद ऋषि शास्त्री ने कहा कोरोना का खतरा अभी टला नही , सावधानी जरूरी
राजनांदगांव – हेमचंदविश्वविधालय सहित आटोनामस की सभी संकायो की परीक्षाए चल रही विश्वविधालय की गाइड लाइन अनुसार सभी परिक्षाए आनलाईन पद्धति से संचालित की गई है जिसमें परिक्षार्थी को उत्तरपुस्तिका संबधित कालेज में जमा करनी है । विगत दिनो में यह शिकायत आ रही थी कि शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविधालय में प्रबंधन की कमी की वजह से परीक्षार्थीयों की भीड उत्तरपुस्तिका जमा क रने लग रही थी जिसमें प्राचार्य द्वारा बनाये गये काउंटर की विशेष कमी को कारण बताया जा रहा था , इस विषय पर एनएसयूआई के
जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय पर्षाद के संज्ञान में उपरोक्त विषयो को लाया , पर्षाद ने मामले की गंभीरता को समझते हुए टीम के साथ अचानक साइन्स कालेज पहुच यथा स्थिति को देखा साथ ही प्राचार्य से काउंटर बढाने की मांग रखते हुए सभी विषयो के अलग-अलग छात्र -छात्राओ के फीस कांउटर ,उत्तरपुस्तिका जमा कांउटर ,मास्क, सैनेटाइजर सहित कर्मचारियो की डयूटी बाटने को कहा।

राजा यादव ने आगे कहा कि पूर्व में भी कई मामलो में प्राचार्य की शिकायत विधार्थियों ने की है लगातार प्राचार्य की शिकायत एनएसयूआई नही सहेगा निश्चित ही प्राचार्य के लापरवाह रवैये की शिकायत आला कामान से करेगें।
पार्षद ऋषि शास्त्री ने मामले की गंभीरता पर रोष जताते हुए कहा कि भले ही प्राचार्य को हमेशा प्रोटोकाल भूलने की आदत है स्थानीय पार्षद को कीसी भी कार्यक्रम की जानकारी एवं कालेज संबधित भागीदारी से वंचित रखते है परंतु पार्षद को अपनी जिम्मेदारी निभानी बखूबी आती है ,ख्प्राचार्य का यह पहला कारनामा नही है इसके पहले भी काफी शिकायत आयी है जिससे शासन प्रशासन की छवि धूमिल होती नजर आयी है जो जाच का विषय है।
छात्र संगठन ने साइन्स कालेज प्राचार्य की शिकायत मुख्मंत्री से करने की बात कही है।
इस दौरान पार्षद ऋषि शास्त्री , एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, उमेश साहू, मंयक मेश्राम , सतिश ,रवि साहू , आदित्य उपस्थित थे ।
