राजनांदगांव, मनगटा वन चेतना केंद्र के पास मौजूद रिसॉर्ट में पुलिस ने छापेमारी की। दर्जनभर रिसॉर्ट में पहुंचकर पुलिस ने सघने चेकिंग अभियान चलाया। रिसॉर्ट में शराब पिलाने की पुष्टि भी हुई। जिसके बाद ऐसे रिसॉर्ट के संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
रिसॉर्ट में चेकिंग के लिए 40 अफसर-जवानों की टीम बनाई गई थी। जिन्होंने अलग-अलग रिसॉर्ट में पहुंचकर मौजूद लोगों से पूछताछ की। शराब पीते पाए जाने पर रॉक हाउस रिसॉर्ट, वनांचल रिसॉर्ट, स्काय रिसॉर्ट, डी कास्टल रिसॉर्ट व विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट के संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। नशे में धुत एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई। संचालकों को नियमों के मुताबिक संचालन करने कहा।
