राजनांदगांव. जिले को लंबे समय बाद को-वैक्सीन की व्यवस्था करा दी गई है. 2 हजार डोज की व्यवस्था कराए जाने के बाद कल 11 जून से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को दूसरा डोज दिया जाएगा. इसके लिए नांदगांव जिला मुख्यालय बख्शी स्कूल, पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल, शंकरपुर स्कूल तथा पुतरी शाला स्कूल में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है. ज्ञात हो कि नांदगांव जिले में साढ़े 9 हजार लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई थी लेकिन दूसरे डोज के लिए इंतजार करना पड़ा. आज नांदगांव जिले को 2 हजार को-वैक्सीन की व्यवस्था करा दी गई है. कल 11 जून से 18 वर्ष से 44 वर्ष के मध्य आने वाले लोगों को दूसरा डोज दिया जाएगा.
