अंबागढ़ चौकी, शासकीय प्राथमिक शाला छछानपाहरी अंबागढ़ चौकी में सोमवार को अंबागढ़ चौकी जनपद सीईओ प्रियवंदा रामटेके ने न्योता भोज कराया। स्कूल में कुल दर्ज सांख्य 90 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी, मिठाई (पेड़ा) के साथ भोजन में दाल चावल, सब्जी, सलाद, पापड़ का वितरण किया गया। इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल छछानपाहरी प्राचार्य अंजलि अग्रवाल, सरपंच निर्मला चंद्रवंशी, मिडिल स्कूल के शिक्षक राहुल देव रामटेके, बसंत कुमार साहू, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक फलेश्वर साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीताराम यादव आदि मौजूद थे।






