– परिवार के दिनचर्या में हुआ सुधार, महिलाओं के लिए हुआ सुविधाजनक
मोहला । जिले के विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम वासडी की निवासी नीरा बाई की जिंदगी में हाल ही में ऐसा बदलाव आया है, जिसने उनके और उनके परिवार के रोजमर्रा के जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। सुशासन तिहार 2025 के तहत उन्हें व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा मिलने से अब उनके घर में सुरक्षा, सम्मान और स्वच्छता तीनों का अनुभव एक साथ हो रहा है।

नीरा बाई कहती है पहले का समय काफी चुनौतीपूर्ण था। खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था जिससे खासकर महिलाओं को सुविधाएं डर और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात हो या रात का समय हर बार सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी। अब घर में शौचालय बनने से हमें न केवल सुरक्षा और सुविधा मिली है, बल्कि सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा हैं। उन्होंने बताया कि घर में शौचालय होने से अब परिवार के रोजमर्रा की दिनचर्या में हुआ सुधार हुआ हैं।
नीरा बाई ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर मैदानी अमले तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने समय पर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। इस कारण आज हमारा परिवार स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन जी पा रहा है। यह शौचालय केवल सुविधा नहीं, बल्कि हमारी गरिमा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का हृदय से धन्यवाद किया।






