गरियाबंद, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने एक कार्य के लिए सात लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत देवभोग में पानी टैंकर क्रय करने के लिए सात लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत देवभोग को सौंपा गया है।
