उत्तर बस्तर कांकेर, जिला मुख्यालय के शासकीय पीएम नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा ही है।
कलेक्टरनिलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने आज स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी, विद्युत मण्डल, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, नगर पालिका, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।





