अंबागढ़ चौकी। 30 बिस्तर अस्पताल भवन का निर्माण कार्य देरी से चल रहा है। अस्पताल का भवन अब तक तैयार नहीं हो पाया है। ढाई करोड की लागत से निर्माणाधीन 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का बुधवार को खुज्जी विधायक छन्नाी चंदू साहू ने निरीक्षण किया। भवन निर्माण में हो रही लेटलतीफी को लेकर विधायक साहू ने नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द अस्पताल भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए। विधायक साहू ने कहा की संक्रमण के तीसरे दौर में आने से पहले ही अस्पताल तैयार हो जाना चाहिए। जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सुविधाएं प्राप्त हो सके।
ब्लाक के एक दिवसीय दौरे पर पहुंची विधायक छन्नाी चंदू साहू ने पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में विकासखंड मुख्यालय में निर्माणाधीन 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। बीएमओ डा.आरआर ध्रुवे, सीएचसी के चिकित्सकों डा. गुलशन नेताम, डा.सोरी, डा.कश्यप की टीम के साथ मौके में निरीक्षण के लिए गई विधायक साहू ने निर्माणाधीन भवन का पूरी तरह मुआयना किया। चिकित्सकों की टीम ने विधायक को महिला, पुरुष वार्ड, लेबर रूम, आक्सीजन युक्त बेड, आक्सीजन सप्लाई की जानकारी दी। डाक्टरों की टीम ने निर्माणाधीन भवन में अन्य सुविधाएं बढ़ाने को लेकर भी विधायक से चर्चा करते हुए जल्द से जल्द भवन को पूर्ण कराने की मांग की। चिकित्सकों ने कहा की भवन तैयार है। यदि विद्युतीकरण व खिचड़ी दरवाजे का काम पूर्ण हो जाता है तो इसमें हासिपटल संचालित किया जा सकता है। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, पूर्व अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि चंदू साहू, पार्षद मनीश बसांेड, अविनाष कोमरे, शंकर निषाद, मुकेश सिन्हा, बंटी बोरकर व अन्य मौजूद रहे।
निर्माणाधीन 30 बिस्तर अस्पताल में विद्युतीकरण व खिड़की दरवाजा का काम शुरू नहीं हुआ है। चिकित्सकों की टीम की माने तो यह दोनों काम के पूर्ण हो जाने के बाद यंहा पर अस्पताल शिफ्ट किया जा सकता है। बीएमओ डा.आरआर ध्रुवे ने बताया की वर्किग एजेंसी से जुड़े विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार को जल्द से जल्द विद्युतीकरण व खिड़की दरवाजा तथा शेष अन्य कार्यों को पूर्ण करने का आग्रह किया गया है। बताया जाता है की ढाई करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस भवन को मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाया जा रहा है। विधायक छन्नाी चंदू साहू ने प्रशासन से जुड़े अधिकारियो को भवन को जल्द से जल्द कम्पलीट कराने का निर्देश दिए। तीन दशक पहले बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल संचालन में यहां पर स्टाप की कई समस्याएं आ रही है। 30 वर्ष पूर्व बना अस्पताल भवन पुरी तरह जर्जर और जीर्णशीर्ण हो गया है। भवन की छत से सरिया निकल आई है आर प्लास्टर व कांक्रीट उधड़-उधड़ कर नीचे गिर रहा है।
