नर्मदा, 15 वर्ष के एक किशोर ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अनाचार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी किशोर साल्हेवारा थाना क्षेत्र का निवासी है और गंडई थाना क्षेत्र के एक गांव में काम करने के सिलसिले से आया हुआ था। वह जिस स्थान पर ठहरा हुआ था, पीड़िता का घर भी उसके समीप ही स्थित है।
घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने घात लगाकर उसे पकड़ लिया और अनाचार किया। पीड़िता के द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसे जमीन पर घसीटा। वारदात के बाद किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने गांव वालों के साथ तत्काल गंडई थाना पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया और आरोपी के विरूद्ध अनाचार, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
