Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : घर के बाहर रखी ट्रैक्टर की चोरी, पांच आरोपियों ​को...

Rajnandgaon : घर के बाहर रखी ट्रैक्टर की चोरी, पांच आरोपियों ​को गिरफ्तार…

68

राजनांदगांव, गैंदाटोला पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में पांच आरोपियों ​को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग है। आरोपियों से ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है। चोरी में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त किया है।

गैंदाटोला पुलिस ने बताया कि ग्राम खुर्सीपार में रहने वाले किसान जीवन लाल पटेल ने 14 जनवरी की रात अपने घर के सामने रखे ट्रैक्टर की चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर नाबालिग संदेही को पकड़कर पूछताछ की गई। जिसमें नाबालिग ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने मामले में शामिल देवेंद्र साहू, यशवंत नेताम, योगेश साहू और अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Previous articleRajnandgaon : नगर निगम शहर में सभी ओवरहेड टंकी की सफाई शुरू…
Next articleभोजशाला में पूजा का मामला सर्वोच्च अदालत में, 22 जनवरी को SC करेगा सुनवाई