राजनांदगांव । जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा से प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के अध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की एवं प्रेस क्लब डोंगरगढ़ की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मनगरी डोंगरगढ़ के विकास कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। प्रेस क्लब के सोनकुमार सिन्हा, श्री प्रणय अग्रवाल, श्री शशांक उपाध्याय, श्री खूबचन्द चौधरी, श्री अम्बरीष टांडिया, श्री अभिलास देवांगन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
