– कलेक्टर प्रजापति ने जारी किया आदेश
मोहला । कलेक्टर प्रजापति ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्टूबर 2026 सोमवार दशहरा (महाष्टमी) एवं 9 नवंबर 2026 सोमवार दीपावली का दूसरा दिन (गोर्वाधन पूजा) शामिल हैं। उक्त अवकाश कोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होगा।
